21/02/2018

बहाने (Excuses) बनाम (Vs) सफलता (Success)​ अवश्य पढ़ें। प्रेरणादायक (Must Read! Very Motivational)

बहाने (Excuses) बनाम (Vs) सफलता (Success)​ अवश्य पढ़ें। प्रेरणादायक (Must Read! Very Motivational)




बहाना 1 :- मेरे पास ​धन नहीं है ....​
जवाब :- इन्फोसिस के पूर्व चेयरमैन ​नारायणमूर्ति​ के पास भी ​धन नहीं था,​ उन्होंने अपनी ​पत्नी के गहने बेचने पड़े थे ....​
बहाना 2 :- मुझे ​बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ी थी ....​
जवाब :- ​लता मंगेशकर​ को भी ​बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ी थी....​
बहाना 3 :- मैं ​अत्यंत गरीब घर से हूँ....​
जवाब :- पूर्व राष्ट्रपति ​अब्दुल कलाम भी गरीब घर से थे....​
बहाना 4 :- बचपन में ही मेरे ​पिता का देहाँत हो गया था....​
जवाब :- प्रख्यात संगीतकार ​ए.आर.रहमान के पिता का भी देहांत बचपन में हो गया था....​
बहाना 5 :- मुझे ​उचित शिक्षा लेने का अवसर नही मिला था ....​
जवाब :- ​उचित शिक्षा का अवसर फोर्ड मोटर्स के मालिक हेनरी फोर्ड को भी नहीं मिला था ...​
बहाना 6 :- मेरी ​उम्र बहुत ज्यादा है....​
जवाब :- ​विश्व प्रसिद्ध केंटुकी फ्राइड चिकेन के मालिक ने 60 साल की उम्र में पहला रेस्तरां खोला था....​
बहाना 7 :- मेरी ​लंबाई बहुत कम है....​
जवाब :- ​सचिन तेंदुलकर की भी लंबाई कम है....​
बहाना 8 :- ​बचपन से ही मैं अस्वस्थ था....​
जवाब :- ​आँस्कर विजेता अभिनेत्री मरली मेटलिन भी बचपन से बहरी व अस्वस्थ थी....​
बहाना 9 :- मैं ​इतनी बार हार चुका, अब हिम्मत नहीं है ...​
जवाब :- ​अब्राहम लिंकन 15 बार चुनाव हारने के बाद 16 वीं बार राष्ट्रपति बने थे ...​
बहाना 10 :- ​एक दुर्घटना में अपाहिज होने के बाद मेरी हिम्मत चली गयी.....​
जवाब :- ​प्रख्यात नृत्यांगना सुधा चन्द्रन के पैर नकली हैं....​
बहाना 11 :- मुझे ​ढ़ेरों बीमारियां हैं.....​
जवाब :- ​वर्जिन एयरलाइंस के प्रमुख को भी अनेकों बीमारियों थीं, अमेरिका के राष्ट्रपति रुजवेल्ट के दोनों पैर काम नहीं करते थे.....​
बहाना 12 :- मैंने ​साइकिल पर घूमकर आधी ज़िंदगी गुजारी है....​
जवाब :- ​निरमा के करसन भाई पटेल ने भी साइकिल पर निरमा बेचकर आधी ज़िंदगी गुजारी थी...​
बहाना 13 :- मुझे ​बचपन से मंद बुद्धि कहा जाता है....​
जवाब :- ​थामस अल्वा एडीसन को भी बचपन से मंदबुद्धि कहा जाता था....​
बहाना 14 :- मैं ​एक छोटी सी नौकरी करता हूँ, भला इससे मेरा क्या होगा....​
जवाब :- ​धीरु भाई अंबानी भी छोटी नौकरी ही करते थे....​
बहाना 15 :- मेरी ​कम्पनी एक बार दिवालिया हो चुकी है, अब मुझ पर कौन भरोसा करेगा....​
जवाब :- ​दुनिया की सबसे बड़ी शीतल पेय निर्माता पेप्सी कोला भी दो बार दिवालिया हो चुकी है....​
बहाना 16 :- मेरा ​दो बार नर्वस ब्रेकडाउन हो चुका है, अब क्या कर पाउँगा....​
जवाब :- ​डिज्नीलैंड बनाने के पहले वाल्ट डिज्नी का तीन बार नर्वस ब्रेकडाउन हुआ था.....​
बहाना 17 :- मेरे पास ​बहुमूल्य आइडिया है पर लोग अस्वीकार कर देते हैं ..​
जवाब :- ​जेराँक्स फोटो कॉपी मशीन की आईडियाज को भी ढेरों कंपनियों ने अस्वीकार कर दिया था,​ लेकिन आज परिणाम सबके सामने है.....
शिक्षा:- आज आप जहाँ भी है या कल जहाँ भी होंगे इसके लिए आप किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते, इसलिए आज चुनाव कीजिए, सफलता और सपने चाहिए या खोखले बहाने ??





__________________________________________________________________

No comments:

Mivi Collar Flash Bluetooth Earphones. Fast Charging Wireless Earphones with mic, 24hrs Battery Life

https://amzn.to/3zRbxXu

Type..